वन प्रबंधन कारणी समिति के अध्यक्ष बने नागेश तिवारी, इनकी भी हुई नियुक्ति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अंचल के प्रसिद्ध मंदिर माँ जतमई मंदिर में आयोजक प्रेरक स्वयं सेवी संस्थान गरियाबंद के तत्वाधान में माँ जतमई सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति में अंचल के सोलह ग्राम के वन समितिओं के सदस्यो द्वारा वन साधारण सभा के साथ प्रबंधन कारणी समिति का गठन किया गया। 

जिसमे जुनवानी, कैडीआमा, पक्तियां,कुसुमपानी, गाइडबरी, पीपर छड़ी, गांडार, तौरेंगा, बरुका, तूइयामुड़ा, विजयनगर आदि गांवों के सैकड़ो लोग शामिल थे। जिसमें से प्रत्येक गांव से दो-दो लोगों का चयन किया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा कलस्टर का गठन किया गया।

समिति में नागेश तिवारी ग्राम तौरंगा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दीनदयाल विश्वकर्मा केडीआमा, सचिव लेख राम साहू पक्तियाँ, कोसा अध्यक्ष टीकम ध्रुव गायडबरी, संरक्षक जगत राम कुसुम पानी, सलाहकार शिवकुमार गाहधर, सलाहकार राम सिंह ध्रुव का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

अध्यक्ष बनने के बाद नागेश तिवारी ने अध्यक्ष पद पर चयन करने के लिए उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं समिति के मार्गदर्शन में आने वाले समय मे जनहित के साथ-साथ समिति के कार्य का निर्वहन करने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित अमन कौशिक प्रशिक्षक एवं अर्जुन मरकाम ग्रामीण प्रशिक्षक प्रेरक स्वयंसेवी संस्था गरियाबंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, किया विधानसभा का भ्रमण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button