गरियाबंद में शिवसेना ने निकाली बाइक रैली : कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा ज्ञापन, जनहित में की ये 7 मांगें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद में शिवसेना प्रदेश महासचिव संजय नाग के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में संगठन का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। तिरंगा चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां युवा नेता बिट्टू साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने “जय शिवसेना” और “जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा” जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस दौरान संजय नाग ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की बात कही।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा चौक से कलेक्ट्रेट तक अनुशासित बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों के साथ शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों के साथ यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, रैली के दौरान यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया और कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का परिचय दिया।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा गया ज्ञापन

रैली के समापन के बाद शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां कलेक्टर के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में जिले की विभिन्न गंभीर और लंबे समय से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और उनके त्वरित समाधान की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से की गई ये प्रमुख मांग :-

1. उन्होंने ज्ञापन में कहा कि गरियाबंद जिले के अधिकांश शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। कई स्कूलों में एक या दो शिक्षक ही पूरे विद्यालय का संचालन कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। शिवसेना ने मांग की है कि रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और समुचित शिक्षा मिल सके।

2. जिले में अवैध रेत खनन और अवैध खदानों का संचालन लगातार जारी है। इससे शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है, साथ ही नदियों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। जलस्तर में गिरावट, भूमि कटाव और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।

ट्रस्ट गठन की मांग

3. ज्ञापन में जिले की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में संसाधनों की कमी और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, दवाइयों तथा उपकरणों की अनुपलब्धता के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना ने मांग की है कि इन बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जाए।

4. प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्र भूतेश्वर नाथ मंदिर के सुचारू संचालन और विकास के लिए ट्रस्ट गठन की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। शिवसेना का कहना है कि मंदिर का व्यवस्थित प्रबंधन होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

5. जिले में तेजी से फैल रहे अवैध नशा कारोबार को लेकर संगठन ने गहरी चिंता व्यक्त की। नशे की लत से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है, जिससे सामाजिक और पारिवारिक वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इस पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जाए और युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

शराब दुकानों को तत्काल हटाया जाए

6. सुपेबेड़ा क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन से लोगों में किडनी संबंधी गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और अब विकराल रूप ले चुकी है। ज्ञापन में मांग की गई कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित लोगों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

7. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई विद्यालयों के आसपास शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शिवसेना ने मांग की है कि ऐसे स्थानों से शराब दुकानों को तत्काल हटाया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन द्वारा व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना हमेशा से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए संघर्षरत रहेगी।

प्रदेश महासचिव संजय नाग ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता

इस कार्यक्रम में शिवसेना के जिला अध्यक्ष गणेश साहू, युवा सेना नेता बिट्टू साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश यादव, प्रमोद यादव, ओम जंगले एवं नूतन जगत, नरेश साहू, अल्बर्ट लखारा, संतोष साहू, सुरेश साहू, अशोक विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, श्यामलाल हरपाल, चुन्नी यादव, सुभाष कुमार, पहलाद कुमार बघेल, नारायण नेताम, रूपेश कुमार, प्रेम साहू, सोनू साहू, विवेक साहू, किरतेश साहू, अभिषेक रावे, दुलारी साहू, लक्ष्मी साहू, तारा साहू, भाग्यवती साहू, शिवसेना के अनेक पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध परिवहन पर सख्ती: खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी, अवैध गिट्टी और रेत परिवहन करते 5 वाहन जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल