राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित, कर्तव्य में लापरवाही बरतने का मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में गड़बड़ी और रिकॉर्ड में अनियमितता उजागर होने पर यह कार्रवाई की गई।
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार, ग्राम उरंगा-बरिमा (तहसील मैनपाट) में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि की फसल क्षति मुआवजा निर्धारण का दायित्व संगीता भगत, राजस्व निरीक्षक और चन्द्रदेव मिर्रे, पटवारी को सौंपा गया था।
जांच में पाया गया कि उक्त कर्मचारियों द्वारा मूल (सेटलमेंट) रकबा से अधिक रकबा दर्ज किया गया। साथ ही मुआवजा अवधि के दौरान भूमि का क्रय-विक्रय कर ऑनलाइन अभिलेख दुरुस्त किए गए और पुनः मूल भूमि स्वामी के नाम से त्रुटिपूर्ण गणना पत्रक तैयार कर प्रस्तुत किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
दो पटवारी निलंबित : सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पर हुई कार्यवाही











