तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक छोड़कर भागा चालक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। घटना बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे-930 पर जमहि टोल प्लाजा और ग्राम गुजरा के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक की पहचान ग्राम गुजरा निवासी डोमेन्द्र यादव के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद भड़का आक्रोश, हाईवे पर चक्काजाम
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे-930 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे-930 की जर्जर और खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग भी उठाई। सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।
जांच जारी, ट्रक चालक फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम











