चरित्र संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी थाने पहुंचकर किया सरेंडर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चरित्र संदेह में एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाना पहुंचा और घटना की जानकारी देकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी जीवन नोरगे (65) ने दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून से लथपथ सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल पर पहुंचे।

घर के कमरे के भीतर मृतका का शव मुंह के बल पड़ा मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कमरे में खून बिखरा हुआ था। घटनास्थल से टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

खूनी पति का तांडव: चापड़ से पत्नी की हत्या, मां-बहन पर भी वार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button