चलती स्कूटी पर कपल रोमांस, वीडियो वायरल; यातायात नियमों की खुलेआम उड़ी धज्जियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार तीन युवक-युवती सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ते नजर आ रहे हैं। चलती गाड़ी पर स्टंट और रोमांस करते इस खतरनाक मंजर ने न सिर्फ लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बिना हेलमेट, बेखौफ अंदाज और लापरवाही की हद पार करते ये युवक-युवती खुद की ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डालते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो बिलासपुर-रतनपुर रोड का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो में एक स्कूटी पर तीन युवक-युवती सवार दिखाई दे रहे हैं। तेज रफ्तार के बीच बीच सड़क पर स्टंट करते हुए कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करता नजर आ रहा है, जबकि तीसरा युवक वाहन चला रहा है। हैरानी की बात यह है कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा है और न ही ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा रहा है।

इस तरह की हरकतें न केवल स्कूटी सवारों के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन युवाओं को इसकी कोई परवाह नहीं दिख रही। फिलहाल इस वायरल वीडियो पर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

हाईवे पर खतरनाक रोमांस: चलती बाइक पर कपल का वीडियो वायरल-VIDEO, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button