CG Board Result 2026: मुख्यमंत्री घोषित कर रहे 10th एवं 12th का रिजल्ट, इन लिंकों से सीधा देखें अपना परिणाम, देखे लाइव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वह पल आ गया। छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव,  शिक्षा विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद है।

आज 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दोपहर 3.30 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इस साल 10वीं-12वीं के कुल 5.66 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड एग्जाम दिया था।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
https://cg.results.nic.in

https://cgbse.nic.in

https://results.cg.nic.in

https://results.digilocker.gov.in

12वीं टॉपर्स की सूची

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के टॉपर्स की सूची में बलौदाबाजार जिले की जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर बेमेतरा की ओमनी वर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि रायगढ़ जिले के कृष महंत 97.80 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दुर्ग की रिया साहू, महासमुंद की शहनाज परवीन और पेंड्रा के ताहिर खान ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं धमतरी की कुसुमलता बिपरे, रायपुर की हेमलता साहू, पेंड्रा के ओंकार केवर्त और जशपुर की आशा यादव ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर्स सूची में जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।

10वीं टॉपर्स की सूची

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की टॉप 10 सूची में महासमुंद जिले का दबदबा देखने को मिला। संध्या नायक, पारिरानी प्रधान और मुंगेली के अंशुल शर्मा ने 594 अंक यानी 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रिया केसरवानी, रानू सिद्धिमयी साहू, रेनुका प्रधान, दिपांशी बौद्ध और नंदिता देवांगन ने 593 अंक यानी 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं रायपुर की कल्पना यादव ने 592 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। दुर्ग के साहिल बरेट और रायपुर के आदित्य बानु ने 591 अंक यानी 98.50 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

यहाँ देखे लाइव 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रोजेक्ट सिग्नल के विजेता विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपी एक्टिवा की चाबी, यातायात जागरूकता मॉडल में यह स्कूल रहा अव्वल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button