पितईबंद में घोषित हुए वार्षिक परीक्षा परिणाम: इन छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के समीपस्त ग्राम पितईबंद में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पितईबंद में गत दिवस शासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली से आठवीं तक के अध्ययनरत बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा किया गया।

मंचस्थ अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात उद्बोधन की कड़ी में संस्था प्रमुख सुनील कुमार पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज सभी बच्चों की उत्सुकता की घड़ी है बेसब्री से इंतजार की घड़ी खत्म करते हुए कक्षा पहली की परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा जैसे किसी इमारत में नींव मजबूत रहती है तो आप कितने भी मंजिल बना लें मजबूत ही बनेगा। आज हमारा विद्यालय किसी निजी विद्यालय से कम नहीं है। हमारे अनुभवी शिक्षको के मेहनत का परिणाम बेहतर परीक्षा परिणाम से देखने को मिल रहा है। आगामी वर्ष में भी शिक्षको से अपील किया गया कि कड़ी मेहनत कर और बेहतर लाने की प्रयास करेंगे।

इन छात्रों ने बनाया स्थान

कक्षा 1ली से प्रथम नोमिता देवांगन 96.2, द्वितीय साधना निषाद 95.3, तृतीय चुनेन्द्र देवांगन 93.5 प्रतिशत प्राप्त किया। कक्षा 2 री से गोपिका देवांगन प्रथम जितेश यादव95.6 व्दितीय एवं निहारिका यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा तीसरी से अमित कुमार निषाद 89 प्रतिशत प्रथम काव्यांश देवांगन 79 प्रतिशत द्वितीय देविका निषाद 77 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा 4थी से धनराज देवांगन 76.3%प्रथम गीत यादव 76.2%व्दितीय जागृति यादव 74.6 %तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 5वीं खुशी देवांगन 86.8%प्रथम राशी यादव 85.9% व्दितीय एवं कुवीन्ती सोनवानी 83.9%प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5वी में 21 बच्चों में 20 बच्चों ने प्रथम श्रेणी एवं 1 व्दितीय स्थान पर रहे। इसी तरह से कक्षा 6वी में वर्षा बंजारे ने 92.53% प्रथम वीणा यदु 85. 26%व्दितीय प्रतीक्षा खुटे 77.57%तृतीय स्थान पर रहे। 7 वीं से वासु यादव 88.16% प्रथम तन्मय बंजारे 87.2% व्दितीय एवं एकता देवांगन 85.56%0तृतीय स्थान पर रहे ।

केन्द्रीय कृत वार्षिक परीक्षा 8वीं में कनिका निषाद 89.7% प्रथम क्षमा देवांगन 87.5% व्दितीय स्थान कुमकुम देवांगन 86%तृतीय स्थान पर रहे। 31बच्चें परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 23 प्रथम श्रेणी 7 व्दितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 1विद्यार्थी पूरक रहा।

बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहदेव बंजारे सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता होता है जो डाक्टर इंजीनियर समाज को देता है। नरेश बयां अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ने कहा कि बच्चों एवं शिक्षको की मेहनत से अच्छा परिणाम आया है। आशा ध्रुव प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय ने कहा कि परीक्षा परिणाम अच्छा रहा शिक्षकगण जो मेहनत किये है उसका परिणाम है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संतोष कुमार साहू ने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते है उसे हर आकृति में ढाला जा सकता है।

विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा ,संस्कार व्यायाम योग गीत संगीत इत्यादि भी सिखाया जाता है।प्रथम व्दितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक विजय कुमार महोबिया द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए जनगणना कार्य में समस्त ग्राम वासियों को सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में रेवती देवांगन डामीन ध्रुव लता यादव लुकेश्वरी निषाद राकेश बंजारे राजेश बंजारे जगेश्वर निषाद हेमकुमारी देवांगन अंजू देवांगन कमलेश्वरी देवांगन चित्र रेखा यादव नंदनी निषाद चित्र रेखा देवांगन पालक एवं ग्रामवासी तथा चन्द्रप्रभा सोनवानी योगेश्वरी साहू सुनील कौशिक, अराधना नाग भारती साहू शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button