सावधान किसान! खाद के नाम पर चल रहा ठगी का खेल, नकली रसीद देकर किसानों से वसूल रहे पैसे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :किसानों को निशाना बनाकर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ‘रामसा बायोटेक’ नामक कंपनी का हवाला देकर कुछ संदिग्ध एजेंट किसानों से 1500 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। ठगों का तरीका इतना शातिर है कि वे बाकायदा रसीद देकर इस प्रक्रिया को वैध दिखाने की कोशिश करते हैं। मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से आया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक जागरूक किसान को वसूली पर संदेह हुआ। किसान ने एजेंटों से कंपनी का रजिस्ट्रेशन और वैध दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन सवालों के जवाब देने के बजाय बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवक ‘रामसा बायोटेक’ की पर्ची दिखाकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगते नजर आ रहे हैं। पकड़े जाने पर वे कंपनी के प्रचार का बहाना बनाते दिखते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी तरह की ठगी सामने आई थी, जब कुछ लोगों ने सीधे कंपनी से खाद दिलाने का झांसा देकर किसानों से पैसे वसूले और फरार हो गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस बार भी कई किसान ठगी का शिकार हो चुके हैं। ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर ग्रामीण इलाकों में सक्रिय हो रहे हैं। नकली रसीद, कंपनी का नाम और भरोसेमंद दिखने वाले तरीकों से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

बहरहाल पीड़ित किसानों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि इस मामले में अब कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह की अवैध वसूली हो रही है, जिस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

किसानों के लिए जरूरी सावधानी

  • किसी भी अज्ञात व्यक्ति या एजेंट को नकद भुगतान न करें
  • कंपनी या एजेंसी की वैधता और रजिस्ट्रेशन की जांच जरूर करें
  • खाद और बीज की खरीद केवल अधिकृत दुकानों या सरकारी केंद्रों से ही करें
  • संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

आधार कार्ड दुरुपयोग का डर दिखाकर साइबर जाल: फर्जी पुलिस बनकर शिक्षिका से 14.60 लाख की ठगी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button