एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिला शव, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग दंपती और उनके नाती-नातिन को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और मातम का माहौल है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, भवंतरा गांव निवासी 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप अपनी पत्नी शांति बाई, नाती पीताम्बर कश्यप और नातिन कुमारी मोगरा के साथ निर्माणाधीन मकान में खाट पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने सोते समय चारों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सुबह मिस्त्री ने देखा खौफनाक मंजर

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब निर्माण कार्य के लिए पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खून से लथपथ हालत में खाट पर पड़ा देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पैतृक संपत्ति और जमीन विवाद को हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम परिवार से जुड़े लोगों ने ही दिया है। मामले में पड़ोस के एक संदेही रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

FSL और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है। पुलिस को जल्द आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

गांव में पसरा मातम, लोगों में दहशत

एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक हत्या से भवंतरा गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को जिले की सबसे भयावह वारदातों में से एक बता रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सरकारी क्वार्टर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव, इस बात की आशंका, पुलिस ने कही ये बात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button