पति के दोस्त की हैवानियत! शराब पिलाकर महिला से किया रेप, पति से झगड़ा कर घर से निकली थी महिला, भरोसे का फायदा उठाकर जंगल में किया दुष्कर्म,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दोस्ती के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का फायदा उठाकर पति के ही दोस्त ने महिला को अपने जाल में फंसाया और शराब पिलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के दो बच्चे हैं। 15 मई 2026 की शाम करीब 7.30 बजे खाना बनाने की बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज होकर महिला घर छोड़कर निकल गई और बालको पुल के पास स्थित एक सब्जी दुकान के पास पहुंची। रात अधिक होने के कारण वह पास के मंदिर में रुक गई।
अगली सुबह 16 मई को महिला ऑटो से बालको पहुंची, जहां उसकी मुलाकात पति के दो दोस्तों संजय और विजय (बदला हुआ नाम) से हुई। संजय का महिला के परिवार में पहले से आना-जाना था, जिससे महिला को उस पर भरोसा था। संजय के कहने पर विजय महिला को अपने घर ले गया और दिनभर परिवार के साथ रखा। शाम होने पर विजय की बहन ने महिला को उसके घर छोड़ने के लिए कहा।
जंगल ले जाकर दुष्कर्म
बताया गया कि शाम करीब 7 बजे विजय महिला को छोड़ने निकला था, तभी रास्ते में संजय मिल गया। दोनों ने महिला को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाया और लालघाट की ओर ले गए। पीड़िता के मुताबिक रास्ते में दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर उसे लालघाट जंगल की ओर ले जाया गया। वहां विजय, महिला और संजय को छोड़कर वापस चला गया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे संजय ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे संजय ने विजय को फोन कर बुलाया, जिसके बाद विजय दोनों को बालको के पास छोड़कर चला गया। वहां से पीड़िता पैदल अपनी मामी के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ 19 मई को बालको थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय और उसके सहयोगी विजय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











