हाईटेक फॉरेंसिक वैन से लैस हुई गरियाबंद पुलिस, अब मौके पर ही होगी डिजिटल और वैज्ञानिक जांच, जानिए क्या है इसकी खासियत

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित मोबाइल फाॅरेंसिक वैन के बेसिक किट्स बढ़ाएंगे, जांच की गुणवत्ता और गति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  गरियाबंद पुलिस अब अपराध जांच के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के साथ एक नई छलांग लगाने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय अंतर्गत राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) रायपुर द्वारा जिले को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब घटनास्थल पर ही त्वरित वैज्ञानिक एवं डिजिटल जांच संभव हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राज्य फाॅरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL, रायपुर द्वारा राज्य में अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी महत्पूर्ण कदम की ओर गरियाबंद पुलिस को फाॅरेंसिक साइंस वैन प्रदाय किया गया है।  25.05.2026 को नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर जिले के कलेक्टर बी.एस उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की उपस्थित में मोबाइल फाॅरेंसिक वैन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।

वैन में शामिल 6 प्रमुख बेसिक किट्स

इसके तहत ऐसा सुरक्षा किट शामिल है, जो घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप को रोकती है और साक्ष्यों को नष्ट होने से बचाती है। साथ ही इसमें सामान्य जांच किट (निरीक्षण व स्केचिंग के लिए), भीड़ नियंत्रण के लिए सिस्टम और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था है।

फाॅरेंसिक साक्ष्य संग्रह किट

यौन अपराध जैसे संवेदनशील मामलों में जैविक साक्ष्यों की पहचान और संग्रह के लिए इसमें विशेष ब्लड/सीमेन व क्छ। किट मौजूद है। इसके अलावा, छिपे हुए खून और फाइबर को ढूंढने के लिए हाई-इंटेंसिटी लाइट सोर्स, सूक्ष्म जांच के लिए रिसर्च स्टीरियो माइक्रोस्कोप और जैविक नमूनों को सुरक्षित रखने के लिए मिनी-रेफ्रिजरेटर की सुविधा दी गई है।

फिंगरप्रिंट एवं निशान किट

फिंगरप्रिंट्स को विकसित करने और उठाने के लिए इसमें एडवांस डेवलप व लिफ्ट किट है। फुटप्रिंट और टायर मार्किंग किट के साथ-साथ, नारकोटिक्स और विस्फोटक मामलों में सटीक माप के लिए आधुनिक वेइंग बैलेंस भी उपलब्ध है।

बैलिस्टिक्स व विश्लेषण किट

फायरिंग से जुड़े मामलों में प्रवेश निकास बिंदु और फायरिंग अवशेषों के विश्लेषण के लिए GPS व बुलेट होल किट शामिल है। साथ ही, ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों की तुरंत पहचान के लिए आगजनी व विस्फोटक जांच किट (गैस डिटेक्शन) को वैन में स्थान दिया गया है।

डिजिटल फॉरेंसिक किट डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए फॉरेंसिक इमेजर मौके पर ही त्वरित विश्लेषण के लिए फौरेंसिक टूल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, मोबाइल उपकरणों से सुरक्षित डेटा निकालने के लिए मोबाइल डेटा एक्सट्रैक्शन किट भी उपलब्ध है।

दस्तावेजीकरण एवं ट्रैकिंग सिस्ट

उच्च गुणवत्ता वाले फोटो और वीडियो के लिए DSLR कैमरा, ऑन-स्पाॅट रिपोर्टिंग के लिए लैपटाॅप व थर्मल प्रिंटर, साक्ष्यों की पहचान और चेन ऑफ कस्टडी बनाए रखने के लिए बारकोड स्कैनर, और जांच प्रक्रिया की पारदर्शी रिकाॅर्डिंग के लिए बाॅडी वाॅर्न कैमरा, (GPS) लगाया गया है। समय का महत्व और लाभ इस अत्याधुनिक फाॅरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही त्वरित वैज्ञानिक जांच संभव होगी, जिससे साक्ष्यों का सुरक्षित संग्रह और संरक्षण सुनिश्चित होगा।

डिजिटल ऑन-साइट विश्लेषण और मल्टी-डिसिप्लिनरी सपोर्ट की मदद से न्यायालयों में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जिससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आएगी। लैब ऑन व्हील्स घटना स्थल से न्याय तक के इस संकल्प के साथ गरियाबंद पुलिस और फाॅरेंसिक टीम अपराधियों को सजा दिलाने और निर्दोशो की रक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लगेंगे नए पंख, DIAL-112 में शामिल हुईं 8 नई गाडियां, मिनटों में पहुंचेगी मदद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button