किसानों के लिए राहत: समितियों से रकबे के आधार पर मिलेगा खाद, रायपुर जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कार्यालय उप संचालक कृषि जिला रायपुर ने जानकारी दी है कि जिले के सभी किसानों के लिए उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी.के., एस.एस.पी. एवं एम.ओ.पी. का पर्याप्त भंडारण किया गया है।

शासन से प्राप्त आबंटन के अनुसार रायपुर जिले में उर्वरक की रैक लगातार पहुंच रही है। जिले में पंजीकृत सभी किसानों को उनके रकबे के आधार पर निर्धारित शासकीय प्रक्रिया के तहत सहकारी समितियों से उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी सभी विकासखंडों में सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं ताकि वितरण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शासन द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसार समितियों के माध्यम से किसानों को गतवर्ष में वितरित यूरिया की 80 प्रतिशत मात्रा का प्रदाय किया जाएगा। शेष 20 प्रतिशत मात्रा पारंपरिक यूरिया की आपूर्ति होने पर दी जाएगी, अन्यथा नैनो यूरिया के रूप में प्रदाय की जाएगी।

इसी प्रकार डी.ए.पी. की 60 प्रतिशत मात्रा प्रदान की जाएगी तथा शेष 40 प्रतिशत मात्रा अन्य वैकल्पिक एन.पी.के. उर्वरकों अथवा नैनो डी.ए.पी. के माध्यम से दी जाएगी। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में किसानों को नैनो उर्वरक लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यह पूर्णतः वैकल्पिक रहेगा। किसान अपनी आवश्यकता अनुसार पारंपरिक या नैनो उर्वरक का चयन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

उद्यानिकी फसल से बदली किसान की तस्वीर, ग्राफ्टेड बैंगन से 2 लाख की हुई शुद्ध आय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button