नवापारा के दक्षिण मुखी सुंदरकांड मंदिर समिति द्वारा 31 मई को नगर स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन, 20 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

नगर के विभिन्न विद्यालयों के 20 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित!

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– श्री दक्षिण मुखी सुंदरकांड मंदिर समिति, नवापारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। नगर स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 31 मई 2025 को शाम 5:00 बजे सरकारी अस्पताल के पास, गोबरा नवापारा में किया जाएगा।

समारोह में बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें कक्षा 12वीं: देवकुमार दुबे – 96.00%, गरिमा सोनकर – 95.00%, कुसुम टंडन – 95.00% / कक्षा 10वीं: लावण्या अग्रवाल – 96.08%, चंचल देवांगन – 95.83%, अभिनव साहू – 95.00% सम्मानित होंगे। इनके साथ ही नगर के विभिन्न विद्यालयों के अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों और प्राचार्यों द्वारा स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में ओम कुमारी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका गोबरा नवापारा, डॉ. बलजीत सिंह, दीपेश जायसवाल, टीआई, डॉ. राजेन्द्र गदिया, डॉ. तेजेन्द्र साहू, डॉ. पुनीत गोस्वामी, महेश लालवानी, उमाशंकर देवांगन, बभ्रुवाहन देवांगन, अंजू पारख, पं ब्रह्मदत्त शर्मा, केशव सोनकर, नंद कुमार कंसारी, दुष्यंत तारक, राकेश कुमार सोनी, सेवानिवृत्त फौजी सहित कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया, श्याम किशोर शर्मा, विनोद जैन, तुकाराम कंसारी, मनीष जैन, विशेषर हिरवानी, श्रीकांत साहू, नागेंद्र निषाद, प्रवीण देवांगन तथा नगर के प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्य भी शामिल होंगे।

समिति प्रमुख द्रोण सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर इन होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिव्यांगता को मात देकर आत्मनिर्भर बनीं कल्पना, स्वरोजगार से ऋणमुक्त होकर अब संचालित कर रहीं हैं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button