गोबरा नवापारा क्षेत्र में 7 हाईवा जब्त, मुरूम-रेत-गिट्टी का अवैध परिवहन रोकने मुहिम तेज

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने दिनांक 3 जून 2026 को पटेवा-नवापारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।

उप-संचालक खनिज राजेश मालवे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनिज का परिवहन करते 5 हाईवा रेत और 1 हाईवा गिट्टी को मौके पर ही जब्त किया गया। जब्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना गोबरा-नवापारा में अभिरक्षार्थ रखा गया है। इसी अभियान के तहत 1 हाईवा मुरूम अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे थाना उपरवारा में अभिरक्षा में रखा गया है। इस तरह कुल 7 वाहनों पर खनिज विभाग की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से औचक जांच और सघन गश्त जारी रखी जाए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खनिज विभाग की रातभर बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत और बोल्डर परिवहन करते 8 हाइवा जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button