शराब पार्टी के बीच दोस्त की हत्या, मामूली विवाद में पत्थर से कुचल दिया सिर, 8 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में नशे में धुत दोस्तों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले हाथ-मुक्कों और डंडों से बेरहमी से पिटाई की, फिर बड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 29 जून की देर रात ग्राम डाही में शीतला मंदिर के आगे टॉवर के पास 8-9 युवक बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान हुलास मंडावी (35) और एक अन्य युवक के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत हुलास अन्य साथियों से भी उलझने लगा।
देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोपियों ने मिलकर हुलास मंडावी पर हाथ-मुक्कों और डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और देर रात ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
शराब पीने के दौरान विवाद, तीन युवकों ने कर दी दोस्त की हत्या, तीन गिरफ्तार











