राजिम पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत राजिम पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 5.580 लीटर देशी प्लेन एवं मसाला शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,840 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र और पेट्रोलिंग को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में थाना राजिम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फिंगेश्वर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के उद्देश्य से रखा हुआ है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीराम बंजारे (40 वर्ष), पिता स्व. रामजी बंजारे, निवासी बंगलापारा किरवई, थाना राजिम, जिला गरियाबंद बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 13 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 18 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 5.580 लीटर शराब बरामद की गई।
पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl










