ब्रेकिंग: संविदा कर्मी ने लगाई फांसी, पंप हाउस में लटका मिला शव; सुसाइड नोट बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक संविदा कर्मी का शव पंप हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामला बिलासपुर जिले के एनटीपीसी सीपत क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा निवासी प्रभात कुमार यादव (42) एनटीपीसी सीपत में टीएडी विभाग के अंतर्गत मेसर्स न्यू इंडिया इंजीनियरिंग कंपनी के माध्यम से संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एनटीपीसी टाउनशिप स्थित संस्कृति क्लब परिसर के पंप हाउस के कमरे में प्रभात कुमार यादव फंदे से झूलता हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सीपत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि प्रभात संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पत्नी के साथ क्वार्टर में रहता था युवक

बताया जा रहा है कि प्रभात अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ एनटीपीसी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। उसकी पत्नी टाउनशिप में एक कर्मचारी के घर घरेलू कार्य करती है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार कमरे से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गर्लफ्रेंड की शादी से टूट गया युवक, पेड़ पर लगाई फांसी; पति और ससुर के नाम लिखे 10 पत्र, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button