आंगन में सो रही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मामूली विवाद में एक पति ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पारेमेर निवासी रामनाथ मंझवार (50) और उसकी पत्नी जीतो बाई मंझवार (43) के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों ने खाना खाने के बाद आराम किया, तभी जीतो बाई घर के आंगन में सो गई। रामनाथ ने उसे कमरे के अंदर जाकर सोने के लिए कहा, लेकिन पत्नी के इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण जीतो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। अगली सुबह घर के आंगन में महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति रामनाथ मंझवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लियाग या।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव छोड़कर फरार होने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति-पत्नी की सिर कुचलकर हत्या, घर पर खून से लथपथ पड़ोसी ने देखी लाश, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button