ट्रेलर ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, दो की मौत, तीसरा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक समेत तीनों युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई निवासी ज्ञानचंद मिर्धा (21), प्रकाश राठिया (20) और बुटरु (21) रविवार सुबह किसी काम से रायगढ़ आए थे। सुबह करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस महलोई गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक OD 16 C 7859 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से प्रकाश राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ज्ञानचंद मिर्धा और बुटरु गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में दूसरे की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बुटरु को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, ज्ञानचंद मिर्धा का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने लाया गया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, भेजा हुआ बाहर; दो लोग घायल











