इंतजार अब खत्म: कल दोपहर जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे, स्कूल शिक्षा मंत्री ने एक्स पर दी जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कल दोपहर 2.30 बजे आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि इस वर्ष प्रदेशभर से करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 परीक्षार्थी शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी हाईस्कूल में हायर सेकेंडरी की तुलना में अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जहां दोनों कक्षाओं के बीच अनुपात लगभग 1.31ः1 रहा।

https://x.com/GajendraYdvBJP/status/2049032331189760361

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सीधे परिणाम देख सकेंगे। लंबे समय से अपनी मेहनत के फल का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद अहम है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखें। अच्छे परिणाम आने पर आगे की तैयारी में जुटें, वहीं अपेक्षा के अनुरूप अंक न मिलने पर निराश न हों और नए अवसरों की तलाश करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

CBSE 10th में दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम रहा शानदार, अभिनव साहू बने क्लास टॉपर, इन्होंने भी बनाया स्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button