कुल्हाड़ी से काट दिया पत्नी का गला, फिर पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में इस हाल में मिले दो मासूम बच्चे, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां किराए के मकान में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। कमरे के भीतर पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। दंपती के दो मासूम बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद मिले। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर स्थित एक मकान में अशोक देवांगन (52 वर्ष) और उनकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन (49 वर्ष) का शव मिला। सुबह काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

एक कमरे में अशोक देवांगन का शव फंदे पर लटका था, वहीं जमीन पर धनेश्वरी देवांगन का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। महिला के गले और शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं।

दूसरे कमरे में बंद मिले दो मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दंपती के दो छोटे बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद थे। पुलिस ने तत्काल दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे बुरी तरह सहमे हुए हैं। पुलिस अब उनकी काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रही है ताकि संवेदनशील तरीके से उनसे बातचीत कर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा सकें।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर माना जा रहा है कि अशोक देवांगन ने पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया और उसकी मौत के बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी।

जांच में सामने आया है कि अशोक देवांगन सब्जी बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और अधिकतर समय घर पर ही रह रहा था। ऐसे में पुलिस आर्थिक तंगी, व्यवसाय में नुकसान, पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव सहित सभी संभावित कारणों की गहन जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और बच्चों व परिजनों के बयान मिलने के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमिका को मारने 4 लाख की सुपारी: दिनदहाड़े घर में घुसकर बरसाई गोलियां, युवती की मौत; पति-पत्नी समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button