गरियाबंद मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बस ने मोपेड सवार को कुचला, महिला की मौके पर मौत, एक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार बस का कहर देखने को मिला। गरियाबंद-छुरा मार्ग पर यात्री बस ने मोपेड सवार को कुचला दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोपेड चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम भीखापाली निवासी महिला और एक पुरुष सुपर एक्सल (मोपेड) में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गरियाबंद से खड़मा की ओर जा रही मां ट्रेवल्स की यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
दो दिन में दूसरी मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। लोगों का कहना है कि इसी मार्ग पर दो दिन पहले भी कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। लगातार दूसरी जान जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर तत्काल स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक तथा अन्य सड़क सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, भेजा हुआ बाहर; दो लोग घायल











