धान रोपाई के दौरान किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मानसून की तेज बारिश के बीच खेत में धान की रोपाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बिलासपुर जिले कोनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम निरतू निवासी धरम यादव (65 वर्ष) सुबह करीब 9 बजे अरपा नदी किनारे स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने गए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए धरम यादव खेत से निकलकर पास स्थित मरघट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आते ही बुरी तरह से झूलस गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के समय आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने किसान को जमीन पर गिरा देखा। जब तक लोग उनके पास पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौसम विभाग और प्रशासन की अपील

लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसानों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, नदी-नालों और ऊंचे स्थानों पर काम नहीं करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आकाशीय बिजली का कहर: दो बच्चों समेत तीन की मौत, मानसून की धीमी रफ्तार, किसान चिंतित, मौसम विशेषज्ञों ने कहा …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button