अभनपुर ब्रेकिंगः विवाहित महिला को भेजे अश्लील और धमकी मैसेज, केस वापस लेने बनाया दबाव, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के मामले में न्यायालय में चल रहे विवाद के बीच एक विवाहिता को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजकर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अभनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज प्रताड़ना केस वापस लेने का दबाव

जानकारी के अनुसार, अभनपुर की रहने वाली पीड़िता थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि उनकी शादी 16 मई 2019 को सामाजिक रीति-रिवाज से सुनील साहू निवासी ग्राम भखारा के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से पति एवं ससुराल पक्ष के लोग कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने अपने पति तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई वर्तमान में कुरूद न्यायालय में चल रही है।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 से वह अपने मायके अभनपुर में रह रही हैं। इसी बीच 19 जून 2026 को उनके मोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकाया गया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने मैसेज भेजने वाले की पहचान पूछी तो सामने वाले ने अपना नाम पायल साहू बताया। चूंकि उनके पति, सास, ससुर और ननदों के खिलाफ पहले से न्यायालय में मामला लंबित है, इसलिए उन्हें आशंका है कि यह संदेश उनकी ननद द्वारा ही भेजे गए हैं।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर अभनपुर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल (CDR) और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संदेश भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज: संबंध बनाने दबाव, मंगेतर संग पहुंची युवती ने जड़े थप्पड़; VIDEO वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button