नवापारा ब्रेकिंग: JCB लेकर घर तोड़ने पहुंचे दबंग, छात्रा के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक नाबालिग छात्रा के घर पर जेसीबी चढ़ाकर उसे तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटे और उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता ने इस मामले में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जेसीबी लेकर पहुंचे दबंग
जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्रा निवासी कक्षा 11वीं की पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार 11 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के पास मोहल्ले में मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही दो रसूखदार आनन्द अग्रवाल और उसके पिता संजय अग्रवाल अचानक जेसीबी मशीन लेकर वहां आ धमके और उसका घर तोड़ने की धमकी देने लगे।
छात्रा से की मारपीट
जब नाबालिग छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आनंद और संजय अग्रवाल आक्रोशित हो गए। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके बाल पकड़ लिए, उसके कपड़े खींचे जिससे उसके कपड़े फट गए, और उसकी छाती व पेट पर लात-घूंसों से मारपीट की।
ग्रामीणों और महिलाओं ने बचाई जान
छात्रा की चीख-पुकार सुनकर मौके पर गांव के लोग और मोहल्ले की महिलाएं इकट्ठा हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे पीड़िता की जान बचाई। इस घटना के बाद नाबालिग छात्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
FIR दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गोबरा नवापारा थाना प्रभारी अधिकारी एवं उपनिरीक्षक अरुण साहू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5), 115(2), 296, 333, 351(2), 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
107 एकड़ भूमि शासन के नाम दर्ज किए जाने का आदेश, फिर भी बेचा जा रहा धान, शासन को हो रही आर्थिक क्षति











