पितईबंद के गौठान में रोपे गए ‘देव वृक्ष’ पीपल और बरगद, लगातार वृक्षारोपण का लिया संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  राजिम के समीपस्थ ग्राम पितईबंद स्थित गोठान परिसर में पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व रखने वाले दो पवित्र ‘देव वृक्ष’—पीपल और बरगद के पौधे रोपे गए।

पितईबंद के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार साहू ने बताया कि गायत्री परिवार के द्वारा जिला स्तर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया जा रहा है।प्रत्येक गांव में वृक्षारोपण करने का भगीरथ प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बया की विशेष मौजूदगी रही।

उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीपल और बरगद केवल छाया और शुद्ध वायु ही नहीं देते, बल्कि हमारी संस्कृति में इन्हें देवतुल्य माना गया है।इस अवसर पर गेंदलाल सेन ने अपने जन्म दिवस पर ट्रीगार्ड की व्यवस्था किया।साथ ही अवध यदु, नारद बंजारे, घनश्याम यदु और रुद्र बया सहित विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और श्रमदान कर पौधों को सुरक्षित रोपने में अपना सहयोग दिया। उपस्थित ग्रामीणों व बच्चों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित करने एवं लगातार वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ सामूहिक पुंसवन संस्कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button