गरियाबंद ब्रेकिंग: खेत में मिला ग्रामीण का शव, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल से साइकिल व छतरी बरामद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खेत में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
खेत में मिला शव
जानकारी के अनुसार, सगड़ा ग्राम के टिकरापारा निवासी भवन ध्रुव साइकिल से किसी काम से निकला था। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ समय बाद उनका शव इंदागांव के अमलाभाठा के समीप एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
साइकिल और पलटी हुई छतरी बरामद
मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मृतक की साइकिल और पलटी हुई छतरी मिली है। ग्रामीणों का अनुमान है कि तेज बारिश के दौरान एक हाथ में छतरी और दूसरे हाथ से साइकिल चलाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया होगा और वे खेत में गिर पड़े होंगे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौके कारणों का खुलासा होगा। मामला दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: तालाब में तैरता मिला युवक का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस











