शादीशुदा प्रेमी का मर्डर: प्रेमिका ने गला घोंटकर बाड़ी में फेंका शव, इस बात पर हुआ विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने शादीशुदा प्रेमी की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बाड़ी में छोड़कर मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को ग्राम कौड़िया निवासी चंद्रप्रकाश पटेल का शव उसी के घर की बाड़ी में मिला। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम (फॉरेंसिक) टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को शुरू से ही हत्या की आशंका थी।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल का ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वशी दास महंत उर्फ चुलबुल दास (30) के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन भी उर्वशी अपनी स्कूटी से चंद्रप्रकाश के घर पहुंची थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने उर्वशी दास महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

चरित्र शंका बनी मौत की वजह

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि घटना के समय चंद्रप्रकाश शराब के नशे में था। उसने महिला पर दूसरे लोगों से मिलने-जुलने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर चंद्रप्रकाश ने महिला का गला दबाने की कोशिश की। आरोपी के अनुसार, उसने बचाव में उसका गला दबा दिया, जिससे चंद्रप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

शव छोड़कर फरार हुई आरोपी

घटना के बाद आरोपी शव को घर की बाड़ी में छोड़कर वहां से फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी उर्वशी दास महंत के खिलाफ हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर पिटवाया और जिंदा कुएं में फेंक दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button