पर्यटन स्थल जाने से पहले सावधान! शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर गरियाबंद पुलिस की पैनी नजर, 3 पर MV Act के तहत हुई कार्रवाई

चिंगरापगार तिराहा पर चेकिंग के दौरान 3 वाहन चालक शराब के नशे में मिले, MV Act की धारा 185 के तहत कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के पर्यटन स्थलों पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिले में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम ने चिंगरापगार तिराहा के पास विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान 3 मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने तीनों वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस ने मौके पर वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

निर्दोष लोगों के लिए भी गंभीर खतरा

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने आमजन से अपील की है कि शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना न केवल चालक की जान को खतरे में डालता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावधान! गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्ती, एसपी ने औचक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button