विश्व आदिवासी दिवस पर उपरवारा में होगा भव्य आयोजन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवा रायपुर :– विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी धुव गोंड समाज उपरवारा की ओर से 10 अगस्त 2026, सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6 बजे अतिथियों का सम्मान एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें रेला पाटा एवं बच्चों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

प्रमुख लोगों की रहेगी उपस्थिती 

कार्यक्रम में केंद्रीय गोंड महासभा के अध्यक्ष कमलेश सोरी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी धुव गोंड समाज पन्ना लाल धुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सोहन मरकाम, अध्यक्ष आदिवासी धुव गोंड समाज उपरवारा, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में हेमलाल धुव, बुधेश्वर धुव, पुरुष सिंह ठाकुर तथा डे जी रानी नेताम सहित समाज के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। विशेष अतिथियों में शिवनंदन धुव, सतीश धुव, बिंदु नेताम, राधेश्याम धुव, राजू भाई तारवानी, संतराम साहू एवं हेमा दुलाराम पण्डेल का नाम शामिल है। आयोजन में भूमका पुजारी के रूप में गोपाल मंडावी, फिंगेश्वर (राजिम) मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन रावण भाटा खेलकूद उपरवारा (नवा रायपुर) में किया जाएगा। आयोजक आदिवासी धुव गोंड समाज उपरवारा एवं आदिवासी युवा साथी उपरवारा ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन समाज की संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का माध्यम बनेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न: गुरु रुद्रकुमार ने कहा – सत्य, सदाचार और सेवा ही सच्चा धर्म

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button