अभनपुर ब्रेकिंग : बस स्टैंड में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अभनपुर के समीपस्थ ग्राम कोलर के बस स्टैंड परिसर में एक युवक का शव मिला है। आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को काफी देर तक एक ही स्थान पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया।
शरीर पर चोट के निशान नहीं
पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
युवक के शिनाख्त में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। अभनपुर पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक बस स्टैंड तक कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि युवक की गतिविधियों और उसके बस स्टैंड पहुंचने से जुड़ी जानकारी मिल सके।
मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद होगा स्पष्ट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत की वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान होने का इंतजार किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर में अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी निकली कातिल! पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये वजह आई सामने











