पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक प्रेमी जोड़े का शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव

मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 1 बजे ग्राम सेरीखेड़ी के खदरहा भाटा में एक महिला और पुरुष के पेड़ से फांसी लगाए होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान मेघराज साहू पिता स्व. दम्मत राम साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं मृतिका की पहचान नंदिनी ध्रुव पति ललित ध्रुव (35 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों सेरीखेड़ी के खदरहा भाटा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

कुछ वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े कारणों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मेघराज और नंदिनी के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग था। नंदिनी अपने पति से अलग होकर अपने घर में रह रही थी।

हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर, प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button