छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया कार्यकारिणी विस्तार, कमल वैष्णव और धनुक वर्मा बने जिलाध्यक्ष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षक हितों में चल रहे कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कमल वैष्णव को दुर्ग जिला अध्यक्ष और धनुक वर्मा को कबीरधाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संघ लंबे समय से शिक्षक एलबी संवर्ग, पूर्व शिक्षाकर्मी संवर्ग के हितों को लेकर लगातार कार्य करता आ रहा है। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन की अगुवाई में शिक्षाकर्मी संवर्ग के संविलियन की दिशा में भी संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल वैष्णव और धनुक वर्मा पूर्व में शिक्षाकर्मी के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। दोनों शिक्षक नेताओं ने प्रदेश स्तर पर शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार कार्य किया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से दुर्ग और कबीरधाम जिले में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्य होगा और संघ को और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति के अवसर पर प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, शिक्षक और संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

पदाधिकारीयो ने दी बधाई

नवीन नियुक्तियों पर संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, ओम प्रकाश चौधरी, माया सिंह, प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे, कमलेश गावड़े सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

संयुक्त शिक्षक संघ की नई नियुक्तियां: ओमप्रकाश पांडेय को प्रांतीय महासचिव, विनोद गुप्ता को दुर्ग संभाग की कमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button