पर्यटन स्थलों और सड़कों पर गरियाबंद पुलिस की सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों 10 लोगों पर कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर गरियाबंद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मानसून के मौसम में चिंगरापगार, जतमई, घटारानी सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों के आसपास लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है।

10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को जिले के अलग-अलग स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए कुल 10 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में और अधिक सख्ती बरती जाएगी

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पर्यटन स्थल जाने से पहले सावधान! शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर गरियाबंद पुलिस की पैनी नजर, 3 पर MV Act के तहत हुई कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button