ब्रेकिंग: रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अवकाश के चलते प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संबंधित शासकीय संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को प्रदेश के सभी कोषालय और उप कोषालय भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी और प्रदेश के बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन के इस निर्णय से रक्षाबंधन पर्व के दिन शासकीय कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक और कोषालय से जुड़े कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा।
कोषालयों एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 28 अगस्त को प्रदेश के सभी कोषालयों एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा।
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रमुख पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से पर्व के दौरान लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने और त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











