प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन का सावन उत्सव संपन्न, भक्तों के लिए किया भंडारे का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)नवापारा-राजिम :– प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन नवापारा-राजिम अंचल द्वारा रविवार 23 अगस्त को सावन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडित श्यामा चरण शुक्ल चौक में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे पंडित श्यामा चरण शुक्ल चौक पर लगाए गए विशाल पंडाल में श्री कुलेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। सावन माह में श्री कुलेश्वर महादेव , श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन करने राजिम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटने लगी। चारों दिशाओं से पहुंचे भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन का लाभ उठाया।

आयोजन को सफल बनाने में प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सक्रिय सहयोग दिया। सदस्यों ने अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली और पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

ये सदस्य रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष टुकेश सिन्हा, सचिव त्रिलोक साहू, उपाध्यक्ष महीतोष शर्मा, संरक्षक डीके साहू, धनेश्वर साहू सहित सुशील सिंघई, प्रेम साधवानी, आकाश जैन, निक्कू निर्मलकर, जयंत साहू, प्रभात जैन, रेवानंद पटेल, रोशन साहू, प्रदीप वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, शेखर साहू, विशाल साहू, जीतू साहू, भूपेन्द्र साहू, अनिल यादव, दिलीप निषाद, चंद्रहास पटेल, सोहन चक्रधारी, सुंदर साहू, सुदामा राम साहू, चेतन साहू, सुरेश तारक, बसंत प्रजापति, देवेंद्र, भानु प्रताप साहू, कोमल साहू, राजू कंसारी, शेष नारायण, धर्मेंद्र पटेल, गोलू निषाद, दयालु साहू, ओमप्रकाश साहू, ज्ञानचंद देशमुख, भुनेश्वर साहू, हरीश साहू, गणपत साहू, गेंदराम साहू, टिकेश्वर पटेल, रामचंद्र साहू, छगेश्वर साहू, विक्की साहू, टुकेश साहू और राकेश कंसारी सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावन के रंग में रंगा गरियाबंद, ग्रीन साड़ी थीम पर महिलाओं ने मनाया झूला उत्सव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button