मिशन उत्कर्ष 2.0: मानिकचौरी स्कूल में अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं और पढ़ाई का जायजा

कलेक्टर के निर्देश पर मिशन उत्कर्ष 2.0 के तहत विद्यालयों का निरीक्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मिशन उत्कर्ष 2.0 अंतर्गत दिनांक 24 अगस्त 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानिकचौरी, तहसील गोबरा नवापारा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 18 में से 16 शिक्षक उपस्थित पाए गए। 2 शिक्षकों में से एक खेल प्रतियोगिता हेतु तथा एक आकस्मिक अवकाश पर पाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से बच्चों को गृह कार्य प्रदान किया जा रहा है, जिसमें अधिकांश बच्चे गृह कार्य कर रहे हैं। सावन मास के अंतिम सोमवार होने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई, जिसमें सुधार की आवश्यकता बताई गई।

विद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य लगभग 50 मीटर शेष है तथा बालिकाओं हेतु नवीन शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य शेखर साव एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं के बच्चों से संवाद किया गया। बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह देखा गया। बच्चों को पढ़ाई एवं कैरियर को लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं NCORD की समीक्षा बैठक संपन्न, यातायात प्रबंधन सुदृढ़ करने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button