तालाब में डूबकर 2 बच्चियों की मौत, शोक में डूबा गांव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कुरूद क्षेत्र के ग्राम अछोटी में तालाब में डूबकर 2 बच्चियों की मौत हो गई है। शुक्रवार को नहाने गई बच्चियां गहरे पानी में चली गई थीं, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम अछोटी निवासी आस्था निर्मलकर (10 वर्ष) और शिवानी साहू (13 वर्ष) नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गईं। नहाने के दौरान उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और उनका पैर भी फिसल गया। इस वजह से दोनों की डूबकर मौत हो गई है।
परिजनों और ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई, तो वे भागते हुए तालाब के पास पहुंचे और दोनों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला। परिजन दोनों को इलाज के लिए कुरूद अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल