महिला की बेरहमी से हत्या: सीमेंट पोल से सिर पर किए कई वार, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुगेसर का है।

दो टुकड़ों में मिला सीमेंट पोल

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान ग्राम जुगेसर निवासी बसंती निषाद (26 वर्ष) के रूप में हुई है। 27 अगस्त गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के दौरान खून से सने सीमेंट के पोल दो टुकड़े में बरामद किए गए हैं।

वहीं महिला के सिर, आंख, नाक और चेहरे पर कई गंभीर चोटें थीं। शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। पास ही सीमेंट का एक पोल टूटा पड़ा मिला, जिसके बड़े टुकड़े पर खून के निशान दिखाई दिए। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई है कि इसी भारी टुकड़े से महिला पर हमला किया गया होगा। हालांकि हत्या की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

FSL और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम सीन को सुरक्षित कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पुलिस की जांच के प्रमुख बिंदु

पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। वहीं मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारणों की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मंदिर हसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button