पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी का फोड़ा सिर; मौके पर मौत, दूसरी शादी के बाद पत्नी के घर में ही रह रहा था आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में घर बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। नया घर बनाने की बात का पत्नी द्वारा विरोध किए जाने से नाराज पति ने गुस्से में सीमेंट के डंबल से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र की शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में रमेश डोंगरे (40) अपनी पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ रहता था। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद रमेश अपनी पत्नी के घर में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि रमेश नया घर बनाकर वहां रहने की बात कह रहा था, जबकि उसकी पत्नी बंधन कुंवर इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रमेश ने गुस्से में सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।

सिर पर डंबल से वार, मौके पर मौत

आरोपी ने सीमेंट के डंबल से बंधन कुंवर के सिर पर ऐसा वार किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

दोनों की थी दूसरी शादी, कोई संतान नहीं

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, रमेश डोंगरे और बंधन कुंवर दोनों की यह दूसरी शादी थी। रमेश ने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद बंधन कुंवर से शादी की थी। वहीं बंधन कुंवर की भी यह दूसरी शादी बताई जा रही है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कोई संतान नहीं थी।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

हत्या की सूचना मिलते ही पाली पुलिस के साथ एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सीमेंट के डंबल समेत अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू की।

पाली थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी रमेश डोंगरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आधी रात प्रेमी की बाहों में थी पत्नी, आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से काट दिया युवक का गला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button