प्रेमी ने पेट्रोल डालकर महिला को जलाया, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला जान बचाने के लिए चीखते हुए सड़क पर भागी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के माना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतका राजकुमारी साहू मोखला थाना आरंग की रहने वाली थी। राजकुमारी और आरोपी वीरू धीवर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। राजकुमारी विवाहिता थी और शादी के बाद ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। 

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर की रात करीब 8.32 बजे माना बस्ती से बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड पर एटीसी के पीछे गेट नंबर-5 के पास एक महिला को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लग दी गई। महिला के शरीर में आग लगते ही वह चीखते हुए सड़क की ओर भागी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान वीरू धीवर (26) निवासी आरंग के रूप में की।

पुलिस के अनुसार वारदात के पहले लोकेशन ट्रेस होने से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर घर पर छोड़ दिया था। इसके बाद पेट्रोल पंप से एक बोतल में पेट्रोल लिया और उसे गाड़ी की डिक्की में रख लिया। आरोपी महिला को एयरपोर्ट के पीछे निर्माणाधीन और सुनसान रास्ते पर ले गया था। दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस हुई। इसी दौरान आरोपी ने अपनी गाड़ी की डिक्की में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और राजकुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

दूसरे लोगों से संपर्क को लेकर था नाराज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजकुमारी का अन्य लोगों से बातचीत और संपर्क में रहना उसे पसंद नहीं था। वह शादी करना चाहता था, लेकिन राजकुमारी की वजह से शादी में अड़चन आने की बात से वह नाराज था। इसी नाराजगी में उसने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

2021 में भी दर्ज हुआ था गंभीर मामला

एएसपी अभिषेक झा के अनुसार, वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच वर्ष 2021 से पहले से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। इसी वर्ष आरंग थाने में एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वीरू धीवर पर राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला करने का आरोप लगा था। इस मामले में अपराध दर्ज किया गया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमिका पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने की कोशिश; आरोप फरार, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button