जंगल में फांसी के फंदे पर मिली अज्ञात युवक की लाश : जांच में जुटी पुलिस, शिनाख्त के लिए किया ऐसा काम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का शव फांसी के फंदे पर एक पेड़ पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार परसवारा के जंगल मेंशुक्रवार सुबह को कुछ लोग गए थे, तभी उन्हें फांसी पर लटकी हुई लाश दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल लोरमी थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का फांसी के फंदे से उतारा। लाश सड़ी-गली हालत में मिली है, इसलिए इसके 3-4 दिन पुराना होने की आशंका जताई गई है।
मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी लाश की फोटो भेजी गई है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शव की फोटो शेयर की है।
फिलहाल पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच में जुटी हुई है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गरियाबंद : सड़ी गली लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने कही ये बात

गरियाबंद में मंदिर के पास फांसी पर लटके मिले युवक-युवती की लाश, जांच में ये बात आई सामने, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल