दर्दनाक सड़क हादसा: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; टक्कर के बाद दूर तक घसीटते रहा युवक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही मनीष ट्रेवल्स की बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चारामा निवासी जीवन लाल सिन्हा (39) के रूप में की गई। घटना बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पारिवारिक काम से जा रहे थे रायपुर

यात्री बस ने बाइक सवार को कुचलाजानकारी के अनुसार, चारामा निवासी जीवन लाल सिन्हा अपने पिता रामेश्वर सिन्हा के साथ किसी पारिवारिक काम से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीवन लाल सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बस के साथ घिसटता गया बाइक सवार

यात्री बस ने बाइक सवार को कुचलाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर के बाद बाइक सवार काफी दूर तक बस के साथ घिसटता चला गया। हादसे में मृतक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बस चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बस चालक बस स्टैंड जल्दी पहुंचने की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाते हैं।

चारामा बस स्टैंड पर पुलिस ने बस रोकी

घटना की सूचना मिलने के बाद चारामा पुलिस ने घेराबंदी कर बस को चारामा बस स्टैंड पर रोक लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, ट्रक के नीचे फंसकर घसीटते रहा बाइक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button