नवापारा पीएमश्री हरिहर शाला की कमान महेश नेताम को, शिक्षकों और राजिम प्रेस क्लब के सदस्यों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के प्रतिष्ठित पीएमश्री शासकीय हरिहर शाला की कमान अब महेश राम नेताम संभालेंगे। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री नेताम को वित्तीय प्रभार सहित प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री नेताम के प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने पर हरिहर मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सहित राजिम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महेश राम नेताम ने कहा कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित नगर की इस पुरानी एवं प्रतिष्ठित शाला की गरिमा के अनुरूप सभी के सहयोग से विद्यालय का संचालन किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही।

स्टाफ ने दी बधाई 

बधाई देने वालों में मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक आलोक सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक विनोद साहनी, शिक्षक अश्वनी साहू, बल्लू देवांगन, भरत लाल साहू एवं होरीलाल चांदने शामिल रहे।

वहीं राजिम प्रेस क्लब के अध्यक्ष नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष सोमा शर्मा, सचिव श्रीकांत साहू, कोषाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल एवं सदस्य नागेंद्र निषाद ने भी प्रभारी प्राचार्य महेश राम नेताम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने विद्यालय की गतिविधियों एवं विद्यार्थियों से जुड़े सकारात्मक प्रयासों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रशासनिक लापरवाही पर कार्रवाई: प्रधानपाठक की एक वेतन वृद्धि रोकी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button