विश्व रेबीज दिवस पर छुरा में होगा निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर, सोमवार को पशु चिकित्सालय छुरा में निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

पशु चिकित्सालय छुरा में आयोजित इस शिविर में पशुपालक अपने पालतू एवं अन्य पात्र पशुओं का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण करा सकेंगे। स्वानो (पशुओं) को रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई है।

इस संबंध में पशु चिकित्सालय छुरा के डॉ. केपी शर्मा द्वारा जानकारी दी गई है। उन्होंने स्वान पालक (पशुपालकों) से निर्धारित समय में पशु चिकित्सालय पहुंचकर टीकाकरण का लाभ लेने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा-ब्रेकिंग रसेला क्षेत्र में फिर भालू का हमला, मशरूम तलाशने गए बुजुर्ग का चेहरा लहूलुहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button