विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में राजिम में रक्तदान शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया रक्तदान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजिम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक रोहित साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, जीवन दीप समिति सदस्य चंद्रशेखर साहू, सुश्री छाया राही, सोमनाथ पटेल, सहित पार्षदगण आकाश राजपूत तुषार कदम, सुरेश पटेल, भारत यादव, उत्त्तम निषाद, बलराम यादव, देवकी साहू, एल्डरमेन मधु नत्थानी उपस्थित रहे।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव सहित पार्षदों ने स्वयं रक्तदान कर आम नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों की इस पहल से युवाओं एवं नागरिकों में भी रक्तदान के प्रति उत्साह देखने को मिला।

रक्तदान महादान है

विधायक रोहित साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान महादान है – एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से प्रेरणा लेकर हम सभी को समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से हम मानवता की सेवा कर सकते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर रक्त संग्रह किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राजिम में सेवा संकल्प का उजियारा : त्रिवेणी संगम तट में 21 हजार दीपों ने रचा अद्भुत नजारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button