16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: जान से मारने की धमकी किया रेप; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव से लगे जंगल में मवेशी चराने गई नाबालिग को एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती की। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामला कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद नाबालिग घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर लेमरू थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जंगल में मवेशी चराने गई थी नाबालिग

पुलिस के अनुसार, नाबालिग रोज की तरह गांव से लगे जंगल में मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक मुकेश साहू उर्फ पिंटू की उस पर नजर पड़ी। सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग को डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे।

घेराबंदी कर आरोपी को घर से पकड़ा

शिकायत मिलते ही लेमरू पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उदयपुर का रहने वाला है और लेमरू क्षेत्र में राशन दुकान संचालित करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और च्व्ब्ैव् एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर जबरदस्ती रेप, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button