दो दिन से लापता युवक का कटा सिर गड्ढे में दफन मिला, जांच में जुटी पुलिस, संदिग्ध लोगों से कर ही पूछताछ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिनों से लापता युवक का धड़ से कटा हुआ सिर झाड़ियों के पास एक गड्ढे में दफन मिला। सिर मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। मामला बलरामपुर जिले के रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, चितमां गांव के कदौरा में एक युवक का सिर मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान वसीम के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वसीम पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। इसी बीच 4 अक्टूबर को गांव के पास झाड़ियों के बीच एक गड्ढे में कटा हुआ सिर दफन होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे से सिर बरामद किया और घटनास्थल की जांच शुरू की।

धड़ की तलाश में जुटी पुलिस, कई टीमें गठित

पुलिस अब मृतक के धड़ की तलाश कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भी सघन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, हत्या की वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले में कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस मृतक के धड़ की तलाश के साथ घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटा रही है। मामले की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मंदिर के पीछे जंगल में मिला सिर कटी लाश, ग्रामीणों को नरबली की आशंका, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button