अभनपुर ब्रेकिंग: हाइवा ने एक्टिवा सवार को रौंदा, एक नाबालिग की मौत, दो घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। एक्टिवा पर सवार तीन नाबालिगों को हादवा ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शुभम मार्ट के सामने तीन नाबालिग एक ही एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आगे चल रहे हाईवा से आगे बढ़ने की कोशिश की। तभी एक्टिवा अनियंत्रित होकर हाईवा की चपेट में आ गई। हादसे में एक्टिवा सवार कृष्ण कुमार साहू हाइवा के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका पैर बुरी तरह से कुचला गया। वहीं, उसके साथ सवार दो अन्य नाबालिग हादसे में घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दोनों घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया है।

चालक मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद नाबालिगों के वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग एक ही एक्टिवा पर सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: टैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत; चाचा घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गांव में तनाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button